आगरालीक्स…आगरा के रॉयल सिंधी लेडीज क्लब ने मनाया शरद उत्सव. टैलेंट शो, रेम्प वॉक के साथ डांस और गेम्स में महिलाओं ने मचाया धमाल
रॉयल सिंधी लेडीज क्लब का शानदार शरद उत्सव हरिओम सेवा सदन दयालबाग में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल के वंदना के साथ हुई, जिसमें क्लब के संस्थापक संगीता खुशलानी, जानवी बजाज, ज्योति खुशालानी के संग कार्यकारिणी सदस्य हेमा खूबचंदानी, दीपा लालवानी ने प्रिया भक्तानी के साथ झूलेलाल जी की आरती की. महिलाओं के लिए टैलेंट शो, बच्चों के लिए रैंप वॉक का आयोजन किया गया. इसके अतिरिक्त स्टेज पर ललिता करमचंदानी, अंजलि खुशलानी, स्वाति मंघरानी ने सिंधी, हिंदी गीतों पर आए हुए सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया, जिसमें सभी महिलाओं ने डांस कर धमाल किया। हर्षिता पोपटानी और महिमा बजाज के योगा ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी।

महिलाओं और बच्चों ने तरह-तरह के गेम्स का आनंद उठाया और जमकर खरीदारी की। सिंधी खानपान में कढ़ी चावल, दाल पकवान, दाल छोला डबल आदि व्यंजनों का लुत्फ उठाया इसके अतिरिक्त हस्तनिर्मित आभूषण, सजावट की वस्तुएं, केक, चॉकलेट, चिक्की, मिठाईयां आदि की बहुत बिक्री हुई। ज्योति भोजवानी, भावेश पुरस्नानी और नमन शर्मा ने स्पेशल चाइल्ड होते हुए भी अपनी स्टॉल लगाए और रैंप वॉक में हिस्सा लिए। कशिश नैनानी द्वारा राइटिंग और कैलीग्राफी प्रतियोगिता कराई गई।

व्यवस्था में सोनिया मोहनानी, वर्षा वनजानी, बंदना करमचंदानी, मनीषा कल्याणी, नीतू लेखवानी, हिमानी सीतलानी, विनीता वाधवानी, कंचन आहूजा, जया बनवारी, जया माखीजा, भारती भागवानी, ममता खट्टर सहयोगी रही.

