आगरालीक्स… आगरा में छात्राओं से छेडखानी करने वालों की खैर नहीं हैं, कोई उनका हाथ पकडगा तो वह धुना जाएगा। आगरा कॉलेज में बुधवार को पिंक बेल्ट मिशन के अंतर्गत
अर्पण व आलेया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंटरनेशनल माॅटीवेशनल स्पीकर अपर्णा राजावत ने महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीक व उनका कब कहां कैसे इस्तेमाल करना चाहिए ये बताया। इंटरनेशनल माॅटीवेशनल स्पीकर अपर्णा राजावत ने सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण के साथ ही महिलाओं को कानून की बेसिक जानकारी प्रदान करते हुये ये भी बताया कि आपको शिकायत कैसे करनी है। शिकायत पर पुलिस कैसे काम करती है। खुद को सक्षम बनाने के लिए अपनी सुरक्षा व संरक्षण की जानकारी खुद को होना क्यों आवश्यक है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों को अपने फोन में फीड रखने के साथ ही याद करने की भी आदत डालने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि खुद को सक्षम बनाने के साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास आपको करना है। कौन-कौन सी ऐसी संस्थाएं हैं जो महिलाओं की मद्द करती हैं। उनका पता होना कितना जरूरी है। ये जानकारी भी पिंक बेल्ट मिशन की इस कार्यशाला में दी गई। इस दौरान आगरा शहर में पिंक बेल्ट क्लब का भी गठन किया गया, जिसमें पांच लड़कियों को पिंक बेल्ट अपर्णा राजावत द्वारा प्रदान की गई, इन लड़कियों को तीन दिन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद ये लड़कियां अन्य महिलाओं को सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर व सक्षम बनाने का काम करेंगीं। कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर आगरा श्री नवीन जैन ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मेयर आगरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने का काम करते हैं, श्री जैन ने कहा कि आज महिलाएं कहां से कहां पहुंच रहीं है। समाज में नकारात्मक तत्वों को सही जबाव देने के लिए महिलाओं को सक्षम होना चाहिए। डा. डीवी शर्मा ने बताया कि फिजिकली महिलाएं पुरुषों से अधिक सक्षम होती हैं, ये सांइस कहता है। इस कार्यशाला से महिलाएं मानसिक रूप से भी मजबूत होंगी। प्राचार्य आगरा कालेज एके गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह की कार्यशालाएं अत्यंत उपयोगी हैं। एनएसएस आगरा कालेज की हैड रीता निगम ने कहा कि ये कार्यशाला महिलाओं व लड़कियों के लिए मील का पत्थर है। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब यूएसए ने भी भी अपर्णा राजावत को पिंक बेल्ट कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। मंच संचालन बिग एफएम की आर जे, जीत ने किया, धन्यवाद ज्ञापन मोहित जैन ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में सचिन सिंह, मोहित स्वरूप, नवेंद्र सिंह, मनीशा ठाकुर कल्पना ठाकुर, अंशिका भदौरिया, अर्जिता जैन, मालविका, डौली भदौरिया, मनोरमा, ललित कविता, शिल्पी, सुनीता आदि थे।