Monday , 26 October 2026
Home agraleaks Pitru Visarjan Amavasya: Know the right time to perform Shradh #agranews
agraleaksअध्यात्मआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Pitru Visarjan Amavasya: Know the right time to perform Shradh #agranews

380

आगरालीक्स (05th October 2021 Agra News)…पितृ विसर्जन अमावस्या पर कैसे करें पितरों की विदाई. और क्या है महत्व, जानिए श्राद्ध करने का सही समय.

पितृ अमावास्या छह अक्टूबर बुधवार की है। पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष के 16 दिनों के दौरान पितर धरती पर उतरते हैं। अमावस्या के दिन उनकी विदाई की जाती है। इस दिन धरती पर आए सभी पितरों की विधिवत विदाई की जाती है। उनकी आत्मा की शांति के उपाय किए जाते हैं।

ऐसे करें पितरों की ​विदाई
ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सुबह स्नान करके शुद्ध मन से भोजन बनाएं। भोजन पूरी तरह से सात्विक होगा और इसमें लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं होगा। इसमें खीर-पूरी जरूर होना चाहिए।

दोपहर को कराएं ब्राह्मण को भोजन
भोजन कराने और श्राद्ध करने का समय मध्याह्न यानी दोपहर का होना चाहिए। ब्राह्मण को भोजन कराने से पहले पंचबली जरूर दें। गाय को भोजन, कुत्ते के लिए, चींटी के लिए, कौआ के लिए और देवताओं के लिए भोजन निकाल दें. इसके बाद हवन करें. इतना करने के बाद आप ब्राह्मण को भोजन कराएं।

दक्षिणा देकर विदा करें
इसके बाद ब्राह्मण का तिलक करें और श्रद्धापूर्वक दक्षिणा देकर विदा करेंं बाद में घर के सभी सदस्य एक साथ मिलकर भोजन करें। पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। पितरों की विदाई को लेकर एक मान्यता यह भी कि पितर अगर अपने परिवार की विदाई से प्रसन्न हुए तो अपने साथ उनकी सभी परेशानियां लेकर चले जाते हैं।

देव पितृ कार्य- सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध का समय और तारीख
अमावस्या तिथि प्रारंभ 05 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को सायं 7:04 से
अमावस्या तिथि समाप्त – देवपितृ कार्ये अमावस्या,06 अक्टूबर 2021, बुधवार सायं 4:34 पर

श्राद्ध करने का सही समय
कुतुप मुहूर्त = सुबह11:51 से 12:40 तक
रोहिण मुहूर्त = 12:40 से 13:29 तक
अपराह्न काल = 13:17 से 15:36 तक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

अध्यात्म

Kartika Mass: The best of all months—perform the virtuous act of ritual bathing

आगरालीक्स…आज से शुरू हुआ कार्तिक मास. मासों में श्रेष्ठ कार्तिक मास में...

error: Content is protected !!