आगरालीक्स…(10 June 2021 Agra) आगरा में श्री शनि जयंती पर पौधे ओर जलपात्रों का किया वितरण. भीषण गर्मी में पक्षियों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी..
श्री शनि जयंती के अवसर पर श्री सोमनाथ धाम शाहगंज पर योगी शंकरनाथ के सानिध्य में पौधो और जलपात्र (कुंडेलिया) का वितरण किया गया. समाज सेवी हेमंत भोजवानी ने कहा कि प्राकृतिक ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी हो गया है.. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सभी को जलपात्र अपनी अपनी छतों पर रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना और पक्षियों की रक्षा करना भी हमारी सबकी जिम्मेदारी है. इस अवसर पर योगी जहाज नाथ, योगी रूद्र नाथ, घनश्याम खियानी, जे पी धर्माणी हितेश भोजवानी, पंडित भूपेंद्र शर्मा, विनोद कलवानी, श्याम भाई, गुलाब चंद, जगदीश तोरानी, थावंर दास, आकाश मुलानी, पूजा, पदमा, दृष्टि, तुलसी, रूपचंद, किशनचंद आदि मौजूद रहे. श्री शनि पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ.