आगरालीक्स… कृपया ध्यान दें.. आगरा के कई क्षेत्रों में कल शाम से पानी का संकट रहेगा। लायर्स कॉलोनी, दयालबाग, ट्रांस यमुना क्षेत्र में आज रात व कल सुबह पानी का भंडारण करें।
कल सुबह की शिफ्ट में ही होगी जलापूर्ति

जलकल संस्थान के सचिव वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के बाद ट्रांस यमुना कालोनी फेज द्वितीय स्थित पंपिंग स्टेशन और ओवरहेड टैंक की सफाई कराई जाएगी।
ट्रांसयमुना क्षेत्र में दो दिन रहेगा पानी का संकट
सफाई कार्य के कारण शुक्रवार की शाम इसके अगले दिन शनिवार सुबह ट्रांस यमुना कालोनी, शाहदरा, नुनिहाई सहित यमुना पार के अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
दयालबाग क्षेत्र में शनिवार सुबह से आपूर्ति होगी सुचारू
दयालबाग क्षेत्र में लायर्स कालोनी, अदनबाग एक्सटेंशन, दयालबाग ओवरहेड टैंक की सफाई कराई जाएगी। इसकी वजह से , सरलाबाग, सुंदर बाग, अनुपम बाग, जवाहरबाग, लायर्स कालोनी, गणेश नगर, कौशलपुर, रनधीर नगर, इंदिरा नगर, ओम नगर, फ्रेंडस कालोनी सहित अन्य कालोनियों में शुक्रवार शाम को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी, शनिवार सुबह जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।
टैंकरों से भी होगी पानी की आपूर्ति
उऩ्होंने बताया कि कुछ स्थानों से जलकल विभाग के टैंक से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। आपात स्थिति में जलकल विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 8192095401 पर संपर्क किया जा सकता है।