आगरालीक्स… आगरा में कुछ ही घंटे में पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले हैं, उनके विरोध में आवारा पशुओं को बडी संख्या में गांवों से लेकर आया जा रहा है, पुलिस ने पूर्व छात्र नेता को सेंट जोंस कॉलेज के गेट पर अनशन करने से रोका, सुबह घर से पुलिस हिरासत में लेने के बाद मुचलके पर छोडा गया।

आगरा में बुधवार नौ जनवरी को दोपहर तीन बजे पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की पहली चुनावी सभा करेंगे, उनकी सभा को लेकर सपा और कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई विरोध कर रहा है। सुबह बमरौली कटारा से सपा नेताओं ने किसानों के साथ आवारा पशुओं को लेकर कोठी मीना बाजार की तरफ कूच किया, इसकी जानकारी होते ही पुलिस पफोर्स पहुंच गया, उन्हें रोकने के लिए बडी संख्या में पुलिस पहुंच चुकी है। इससे पहले एनएसयूआई ने पीएम गो बैक के नारे दीवारों पर लिखे थे, पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया।

सेंट जोंस कॉलेज के अनशन से पहले पुलिस ने उठाया
पूर्व छात्र नेता एडवोकेट मदन मोहन शर्मा ने आठ जनवरी से सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीई जोजफ की नियुक्ति को अवैध पाए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर अनशन शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह पुलिस ने पूर्व छात्र नेता मदन मोहन शर्मा को घर से उठा लिया, उनसे कहा गया कि नौ जनवरी को अनशन नहीं करना है, पुलिस उन्हें उठाकर ले आई। निजी मुचलके के बाद पूर्व छात्र नेता मदन मोहन शर्मा को छोडा गया। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से सेंट जोंस डिग्री कॉलेज के गेट पर अनशन जारी रहेगा।