नईदिल्लीलीक्स… पीएम नरेंद्र मोदी जी20 देशों के सम्मेलन के लिए ब्राजील पहुंचे। मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत।
दो दिन चलेगा जी-20 सम्मेलन
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पीएम ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
पीएम के सामने गरबा का प्रदर्शन, पेंटिंग सौंपी
पीएम को यहां पहुंचने पर ब्राजील की स्नेहा ने पीएम के सामने गरबा का प्रदर्शन किया और उन्हें हाथों से बनाई एक पेंटिंग भी सौंपी। स्नेहा ने कहा, यह बेहतरीन था। वह हमारे पास आए और हमसे पेंटिंग के बारे में पूछा।
वह बहुत खुश थे। हमने दो हफ्ते तक गरबा की प्रैक्टिस की। मैं चाहती थी कि वह पेंटिंग देखें और इस पर ऑटोग्राफ दें। मैं बहुत खुश हूं।