आगरालीक्स ..आगरा से पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 का शंखनाद करेंगे, वे लोगों के बीच चुनावी वायदे और मुददों पर चर्चा करेंगे, नौ जनवरी को आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी 2 30 घंटे रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं, वे पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे, इसके लिए तैयारी चल रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी आगरा के कोठी मीना बाजार से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पहली रैली करेंगे, वे आगरा से चुनावी वायदे, पांच साल की सरकार की उपलब्धि और आगे की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। व्यापारी से लेकर किसान, दलित से लेकर हर जाति वर्ग के लोगों के विकास पर चर्चा करेंगे। साथ ही आगरा में उनके द्वारा 5000 करोड की योजनाओं की घोषणा की जा सकती है, इसके लिए दिन भर अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
सुबह 11 बजे पहुंच जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी नौ जनवरी बुधवार को आगरा के कोठी मीना बाजार में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, वे सुबह 11 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। वहां से सीधे कोठी मीना बाजार आएंगे। यहां पांच हजार करोड की घोषणाएं करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे, दोपहर 1 40 बजे वे आगरा से रवाना हो जाएंगे।
चार जनवरी को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चार जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे, वे दोपहर 1:55 पर खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, कोठी मीना बाजार का निरीक्षण करेंगे इसके बाद विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे
शाम 4:50 पर अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए आगरा से रवाना हो जाएंगे।