नईदिल्लीलीक्स..पीएम मोदी की मन की बात। कहा- देश में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें नारी शक्ति पीछे रह गई हो। ड्रोन दीदी व चुनाव की भी चर्चा…
लोकसभा चुनाव, तीन महीने बंद रहेगा मन की बात
पीएम मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव से पहले यह उनका आखिरी मन की बात है। इसके बाद तीन महीने तक यह बंद रह सकता है क्योंकि अब किसी भी समय चुनाव की घोषणा हो सकती है।
गांव में रहने वाली महिलाएं भी उड़ा रही हैं ड्रोन
उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस से की। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। देश में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें नारी शक्ति पीछे रह गई हो।
युवा मतदान अवश्य करें
उन्होंने युवाओं से मतदान में भाग लेने का भी आह्वान किया।
कहा- देश में बाघों की संख्या बढ़ी
उन्होंने तीन मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस का उल्लेख किया और कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व वन्य जीवन दिवस की थीम डिजिटल इनोवेशन है।