नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने संसद में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- एक प्रोडेक्ट लांच करने के चक्कर में दुकान में ताला लगने की नौबत।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
पीएम मोदी लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रवैये से देश को नुक़सान हुआ।
अच्छा विपक्ष भी नहीं बन सकी कांग्रेस
कांग्रेस को 10 साल के दौरान अच्छा विपक्ष बनने का मौक़ा मिला लेकिन इसमें वह फेल रही, उसने ख़ुद का भी, विपक्ष का भी, संसद का भी और देश का भी नुक़सान किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है।
इंडिया गठबंधन को भी घेरा
पीएम ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जब इस कुनबे में विश्वास नहीं है तो देश इन पर क्या भरोसा करेगा। इंडिया गठबंधन पर तंज़ कसते हुए कहा कि अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया है।
तीसरे कार्यकाल में विकसित भारत की ओर
पीएम मोदी ने कहा कि पहले कार्यकाल में उन्होंने यूपीए के गड्ढे भरे, दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में विकसित भारत की ओर जाएंगे।