Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ PM Narendra Modi laid the foundation of Agra Metro, Metro work start in 6 month
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

PM Narendra Modi laid the foundation of Agra Metro, Metro work start in 6 month

73

आगरालीक्स… आगरा मेट्रो का शिलान्यास हो गया, आगरा में अब मेट्रो का काम छह महीने में शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कानपुर के निराला नगर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया, इसका लाइव टेलीकास्ट आगरा के सूरसदन में हुआ।
शुक्रवार को आगरा के सूरसदन में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्माउपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आगरा के लिए मेट्रो रेल बड़ी उपलब्धि है। बिना किसी को दिक्कत हुए आगरा मेट्रो का काम पूरा होगा। कहीं कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। किसी को विस्थापित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है। अब न्यू इंडिया का दौर है।
एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया ने कहा कि शहर की सालों पुरानी एक और मांग पूरी हुई है। प्रदेश सरकार में मंत्री एसपी बघेल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मेट्रो का विस्तार फतेपुर सीकरी और टूंडला तक होगा।

8379 करोड से मेट्रो रेल के दो कॉरिडोर बनेंगे, यह पांच साल में पूरी होगी। गुरुवार रात को आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी, कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार रात को आगरा और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी की जानकारी दी।
8379 करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो रेल परियोजना 8379 करोड से बनेगी, मेट्रो का काम पांच साल में पूरा होना है, यानी 2024 में आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो कारिडोर होंगे, पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताप पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी। मेट्रो की स्पीड दो मिनट प्रति किलोमीटर होगी।
दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट

दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

error: Content is protected !!