आगरालीक्स… आगरा में सड़क हादसे में बैंक अधिकारी सहित दो की मौत। बाइक में बस से मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम।
पीएनबी की ब्रांच भदरौली में स्केल वन अधिकारी 26 साल के पार्थ गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी इन्द्रापुरम गाजियाबाद फतेहाबाद में बस का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार विजय कुमार निवासी पिनाहट वहां से गुजर रहा था उन्होंने विजय कुमार को हाथ दिया उसने बाइक रोक ली। पार्थ गुप्ता बैंक की शाखा जाने के लिए बाइक सवार विजय कुमार के पीछे बैठ गए।

बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
फतेहाबाद बाह मार्ग पर बाह की तरफ से आ रही बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पार्थ गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विजय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान विजय कुमार की भी मौत हो गई।
सांकेतिक फोटो