आगरालीक्स…आगरा की शिक्षिका एवं कवयित्री अलका अग्रवाल के काव्य संग्रह ‘इंद्रधनुष का विमोचन 13 मार्च को’. महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित होंगी गेस्ट…
यूथ हॉस्टल में होगा आयोजन
आगरा की शिक्षिका एवं कवयित्री अलका अग्रवाल के काव्य संग्रह इंद्रधनुष का विमोचन 13 मार्च को यूथ हॉस्टल में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा. मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित होंगी. कार्यक्रम का आयोजन आगरा राइटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जाएगा. साहित्यकार अलका ग्रवाल का यह तीसरा काव्य संग्रह है. इससे पहले उनकी पुस्तक मैं और मेरी कविता और बोलते चित्र का भी प्रकाश हो चुका है.