Tuesday , 15 September 2026
Home फैशन Police arrest CA final student in School Girl naked photo viral case in Mathura
फैशनबिगलीक्स

Police arrest CA final student in School Girl naked photo viral case in Mathura

240

phoot
आगरालीक्स
 ….आगरा रीजन में स्कूल की छात्राओं के सोशल मीडिया पर नग्न फोटो वायरल करने वाले युवक को पकड लिया है, वह 50 से अधिक छात्राओं के फोटो वायरल कर चुका है। उसके पास से एक मोबाइल, हनी ट्रैप नामक मोबाइल एप व न्यूड फोटो प्रिंट बरामद हुए हैं। वक एकतरफा प्यार में जेल से लौटने के बाद यह काम कर रहा था। पुलिस ने उसे पटना से हिरासत में लिया है, वह जिसे प्यार करता था वह अब अपनी  मौसी के यहां वृंदावन में रह रही है।

मामला आगरा रीजन के वृंदावन का है। यहां पिछले कुछ दिनों से व्हाटस एप परी अश्लील फोटो वायरल हो रहे थे। इन नग्न फोटो के चेहरे वहां की छात्राओं के हैं, कुछ ही दिनों में एक के बाद एक 60 छात्राओं के चेहरे के साथ नग्न फोटो जोडकर उन्हें व्हाटस एप पर वायरल कर दिया गया।

प्यार में फेल हुआ सीए फाइनल का छात्र साइबर क्रिमनल बन गया। उसने डोली, दिव्या, काजल, जूली और कविता के नाम से फेसबुक पर एकाउंट खोल रखे थे। करीब तीन हजार लड़कों को वह लड़की बनकर ठगी की थी, लड़कियों के अश्लील फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस शिकंजे में आए इस युवक ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
पुलिस ने पटना के थाना कदमकुआ निवासी जिस धर्मेंद्र साहु उर्फ अभिराज सिकंदर को गिरफ्तार किया है वह पिछले दो साल से फेसबुक पर लड़कियों के नाम से एकाउंट बनाकर और व्हाट्सएप पर लड़कों को छल रहा था। उसने सैकड़ों युवतियों के फोटो पोर्न साइट पर डाल दिए हैं। वह खुद ही कंप्यूटर के माध्यम से अश्लील तस्वीर पर अलग-अलग लड़कियों के चेहरे जोड़ कर फोटो तैयार करता था। बाद में लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।
उन्हें डराता था कि यदि उन्होंने मुलाकात नहीं की तो वह सोशल मीडिया पर फोटो डाल देगा। वह लड़कों से लड़की बनकर बात करता था। उनके बारे में पूरी जानकारी कर लिया करता था। धर्मेंद्र ने बताया कि पहले तो उसने केवल एक ही लड़की से बदला लेने के लिए पोर्न साइट पर उसके फोटो डाले थे, लेकिन बाद में उसकी रुचि इसमें बढ़ती चली गई। उसके साथ पांच दोस्त और शामिल हैं। धर्मेद्र पटना में एक सीए के यहां नौकरी कर रहा था। वहां से उसे आठ हजार रुपये मिला करते थे। उसका रहन सहन अमीरों जैसा था। उसने लोगों को ठगने का यह धंधा बना लिया था। अश्लील फोटो डालकर महिलाओं को ठग रहा था। इसने कई कारोबारियों को भी ठगा है। कंप्यूटर की मदद से कारोबारियों के फोटो महिलाओं के साथ बना लिए और फिर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।
इसलिए बना साइबर क्रिमनल, क्या कहा धर्मेंद्र ने
धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की को बहुत प्यार करता था, लेकिन वह लड़की उसे पसंद ही नहीं करती थी। हर तरीके से कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। लड़की की शिकायत पर पुलिस उसे कालेज से पकड़कर ले गई। बाद में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। कुछ दिन बाद वह लड़की एक रवि नाम के लड़के के साथ घूमती मिली तो मुझसे रहा नहीं गया और मैने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। उसका कहना है कि उसी दिन से उसने ठान लिया कि इस लड़की को बर्बाद कर दूंगा। जेल से आने के बाद उस लड़की के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने शुरू कर दिए।
पुलिस पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि मथुरा और वृंदावन के भी तमाम लोग उससे जुड़े हैं। कई लड़कों ने तो लड़की को बदनाम करने के लिए उसके अश्लील फोटो बनवाए हैं। वह 40 से 50 लड़कियों के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल चुका है।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 15th September 2026

आगरालीक्स… आगरा का 15 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अब सुप्रीम कोर्ट...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

बिगलीक्स

Ganesh Chaturthi 2026: Shubh Muhurat for Ganesh Sthapana & Puja Vidhi

आगरालीक्स…. आगरा में गणपति बप्पा मोरया की धूम, जानें प्रथम पूज्य भगवान...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast Today in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जानें आज कैसा...

error: Content is protected !!