आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में एक सॉल्वर पकडा गया है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा में 30 केंद्रों पर रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई, सुबह की पाली में जगदंबा डिग्री कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा थी। यहां परीक्षा केंद्र पर एक युवक के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र से चेहरा ना मिलने पर पूछताछ की गई। उसे पुलिस ने पकड लिया, सख्ती से पूछताछ की। पकडे गए युवक ने अपना नाम दीपेश निवासी इगलास अलीगढ बताया है, कुछ संदिग्ध और पुलिस ने पकडे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।