आगरालीक्स… आगरा की एक पॉश कॉलोनी में कारोबारी के बंद घर से चोर ज्वैलरी और अन्य सामान चुरा ले गए। कार लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकडा, सीसीटीवी में कैद।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में जूता कारोबारी नौशाद रहते हैं। वे सोमवार को बाहर गए हुए थे, मंगलवार को लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। इसे देख उनके होश उड गए। घर के कमरों में सामान बिखरा पडा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जूता कारोबारी नौशाद का कहना है कि चोर 10 तोला सोने की ज्वैलरी सहित एलईडी व अन्य सामान ले गए। कॉलोनी में एक घर में लगे सीसीटीवी में चोर नौशाद के घर से एलईडी सहित अन्य सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कार लूटकर भागते चोर पकडे
मंगलवार देर रात को जगदीशपुरा से बदमाश कार लूट कर भाग रहे थे, इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कार लूटकर भागते बदमाशों को पुलिस ने सिकंदरा के करकुंज चौराहे पर घेर लिया। पुलिस ने बदमाश और कार को पकड लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
कार चोरी सीसीटीवी में कैद
आगरा के जीवनी मंडी स्थित क्रष्णा कॉलोनी में किशोर अंसारी रहते हैं, उनकी आर्मी स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल सहित कई स्कूलों में वैन चलती है। शनिवार को वे अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे, रात को उन्होंने अपनी वैगन आर घर के बाहर खडी कर थी। वैगन आर के बगल में ही उनकी मारुति ईको खडी थी। वे सुबह जगे तो घर के बाहर से दोनों कार गायब थी। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटैज को देखा तो होश उड गए। रात 2 45 पर सेडान गाडी उनके घर की तरफ आई, इसमें से दो युवक नीचे उतरे, उन्होंने वैगन आर और ईको के लॉक को खोलने की कोशिश की। लॉक खोलने के बाद एक चोर वैगन आर और दूसरा चोर तेज स्पीड में ईको लेकर चला गया। इसके पीछे उनका तीसरा साथी सेडान कार से भाग गया। सेडान कार में आए चोरों के पास हथियार भी थे, एक युवक के पास हथियार दिखाई दे रहे हैं। चोर चंद मिनटों में दो कार चोरी कर भागने में सफल हो गए। इस वारदात से कॉलोनी के लोग भी हैरान हैं। कॉलोनी के बीचों बीच से घर के बाहर चोर दो कार चुरा ले गए। इसकी भनक तक नहीं लगी। यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है।
पुलिस की पेट्रोल गाडी भी सामने से निकली
सीसीटीवी फुटैज में रात दो बजे पुलिस पेट्रोल गाडी घर के बाहर से जाती हुई दिखाई दे रही है। चीता मोबाइल भी रात में चक्कर लागते रहते हैं, इसके बाद भी घर के बाहर से दो कार चोरी कर चोर भाग गए।