आगरालीक्स…आगरा में शाम के 7 बजते ही दुकानों को बंद कराने पहुंचा पुलिस फोर्स. पुलिस को देख धड़ाधड़ गिरने लगे शटर..मेडिकल स्टोर भी कराए बंद, आक्रोश….देखें वीडियो
पुलिस फोर्स को देख बंद हुई दुकानें
आगरा आज से अनलॉक हो गया. सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है. आज पहला दिन था. ऐसे में दोपहर के समय आगरा के कई बाजारों में भीड़ देखी गई. लेकिन शाम होते ही दुकानदारों ने अपनी—अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया. शाम सात बजे से पहले ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बढ़ाने लगे. इसके बावजूद कई दुकानें ऐसी थीं जो बंद नहीं थीं. कुछ ऐसा ही हाल आगरा के सुभाष बाजार, सिंधी बाजार, फौव्वारा का था. यहां सात बजे भी कई दुकानें खुली हुई थीं. लेकिन तभी अचानक पुलिस फोर्स वहां पहुंच गया. गश्त पर अधिकारी भी स्वयं थे. ऐसे में भारी पुलिस फोर्स देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया. धड़ाधड़ एक के बाद एक दुकानों के शटर गिरना शुरू हो गए. अधिकारियों का ये काफिला कोतवाली, फुव्वारा और सिंधी बाजार से आगे तक का रहा. ऐसे में इन बाजारों में अचानक हड़कंप मच गया. एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नवीन अरोरा, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी रोहन बोत्रे ने की फुट पेट्रोलिंग

इधर भगवान टाकीज, संजय प्लेस, एमजी रोड पर भी पुलिस ने दुकानों को बंद करने के लिए गश्त की. न्यू आगरा भगवान टाकीज पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर्स को भी बंद करा दिया. जिससे मेडिकल स्टोर्स वाले आक्रोशित हो गए. उनका कहना था कि लॉकडाउन के समय में भी हमारी दुकानें पूरे समय तक खुली रहीं. लेकिन तब भी किसी ने बंद करने को नहीं कहा, लेकिन आज ऐसा क्या हो गया जिससे दुकानें बंद करने के लिए कहा जा रहा है. हालांकि पुलिसकर्मियों का कहना है कि हमें सात बजे बाजार बंद कराने का आर्डर मिला है और इसी के कारण हम पूरे बाजार को बंद करा रहे हैं.
