लखनऊलीक्स..(Lucknow News 1st June).कोरोना काल में वेबसाइट और वाटस एप से होटल में चल रहा सैक्स रैकेट पकडा, पुलिस ने होटल में छापा मारकर दो विदेशी युवतियों के साथ चार युवती और दो व्यापारियों को अरेस्ट किया है। पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक जून मंगलवार को लखनऊ के गोमतीनगर के एक होटल में पुलिस को विदेशी युवितयों के सेक्स रैकेट की सूचना मिली, पुलिस ने होटल में छापा मारा। होटल से पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो युवती और दिल्ली की दो युवतियों के साथ दो व्यापारियों को अरेस्ट किया है।
तीन कमरों से चार युवती सहित आठ लोग अरेस्ट
पुलिस ने गोमती नगर के होटल में छापा मारा। यहां तीन कमरों में पुलिस को युवकों के साथ युवती मिली। इसमें से दो युवतियां उज्बेकिस्तान की थी और दो युवतियां दिल्ली की थी। पुलिस ने तीन कमरों से चार युवतियां और पांच युवकों को अरेस्ट किया है।
वेबसाइट के माध्यम से चल रहा इंटरनेशनल सेक्स रैकेट
इस मामले में साइबर सेल जांच कर रही है, पुलिस को जानकारी मिली है कि इंटरनेशनल सेक्स रैकेट वेबसाइट के माध्यम से चल रहा है। वेबसाइट के माध्यम से लोग संपर्क करते हैं, उनके नंबर पर युवतियों के फोटो वाटस एप किए जाते हैं, इसके साथ ही रेट भी भेजे जाते हैं। पैमेंट करने के बाद ग्राहक के बताए पते पर युवतियों को भेज दिया जाता है। वेबसाइट को हैंडल करने की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।