आगरालीक्स…आगरा के गेस्ट हाउस में घंटे के हिसाब से हो रही थी रूम की बुकिंग. पुलिस ने छापा मारा तो होटल के कमरों में 14 युवक—युवतियां मिले
आगरा के थाना सिकंदरा के सामने ही संचालित सिकंदरा गेस्ट हाउस में पुलिस ने शुक्रवार शाम को छापा मारा. पुलिस ने यहां से 14 युवक—युवतियों को पकड़ा. गेस्ट हाउस में युवक—युवतियों को घंटे के हिसाब से रूम दिए जा रहे थे. इनकी बुकिंग की जा रही थी. पुलिस जब होटल के कमरों में पहुंची तो उसे यहां युवक—युवतियां मिले. पुलिस के छापा मारने की जानकारी मिलते ही गेस्ट हाउस मालिक और कर्मचारी फरार हो गए हैं.
पुलिस ने गेस्ट हाउस का रजिस्टर चेक किया तो रजिस्टर में केवल चार एंट्री थी. रिसेप्शन पर पुलिस को फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवक—युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया है. होटल संचालक और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.