Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Police start checking at Agra Cantt Staion after bomb threat information
बिगलीक्स

Police start checking at Agra Cantt Staion after bomb threat information

146

आगरालीक्स…. आगरा में कमिश्नरी के सामने पुलिस की जीप को एक युवक ने रोका, डरे सहमे युवक ने कहा कि आगरा कैंट स्टेशन पर शाम को धमाके होंगे, युवक पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मंगलवार दोपहर में कमिश्नरी के बाहर एक युवक ने पुलिस की गाडी रुकवाई, पुलिस कर्मियों को युवक ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर शाम को दो धमाके होंगे, वह सुबह अपनी सास को आगरा कैंट स्टेशन छोडने गया था। वहां दो युवक आगरा कैंट स्टेशन पर धमाके करने की बात कर रहे थे, इसे उसने सुन लिया। जीआरपी और आरपीएफ ने आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग शुरू कर दी, बम निरोधक दस्ता भी कैंट स्टेशन पहुंच गया। लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला।
नशे में बताया जा रहा युवक
पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है, युवक का नाम अजय है और वह कुतुलपुर थाना रकाबगंज निवासी है। उसके नशे में होने की आशंका पर मेडिकल कराया जा रहा है।
22 सितंबर 2016 को मिला धमकी भरा पत्र
आगरा में बम धमाके की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट कर दिया गया है। सदर और जनकपुरी में धमाके करने की धमकी दी गई। आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में लिफाफे में भेजे गए धमकी भरे पत्र के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएसआई कमांडर मोहम्मद मिर्जा के नाम से सदर और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हुई हैं।
उडी में हुई आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आगरा सहित देश भर में अलर्ट किया गया है। ऐसे में गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में आगरा के सदर बाजार और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इस पत्र को पढने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, उन्होंने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पत्र के बारे में बता दिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सतर्कता बढा दी गई है।

आठ फरवरी को शहर के कान्वेंट स्कूलों में बम धमाके की मिली थी धमकी
आगरा के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल के डॉट नंबर पर फोन आया कि स्कूल में बम रखा हुआ है, कुछ मिनट के बाद दोबारा फोन आया, पुलिस और बीटीएस टीम ने आधा दर्जन स्कूलों में चेकिंग की, लेकिन बम की अफवाह निकली। पफोन करने वाले युवक से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
सोमवार सुबह 11 20 बजे क्वीन विक्टोरिया गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल बी एडवर्ड के कार्यालय के डॉट नंबर पर पफोन आया, उसने बताया कि क्यूवी के इंग्लिश मीडियम स्कूल में बम रखा हुआ है। प्रिंसिपल कुछ समझ पाती, इसके फोन दोबार बज गया। उन्होंने क्यूवी की प्रिंसिपल रेड डेनियल को फोन के बारे में जानकारी दी, इस पर पुलिस को सूचना दी गई और छात्राओें को कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया। इसी बीच देवरी रोड पर एक और स्कूल में बम होने की सूचना पहुंची। यहां भी पुलिस पहुंच गई। क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज, इंग्लिश मीडियम, जूनियर और नर्सिंग विंग में पुलिस अधिकारियों और बीटीएस की टीम ने कई घंटे जांच की। सुरक्षाकर्मियों को देखकर छात्र छात्राएं सहम गए। जांच में कहीं भी बम नहीं मिला है। जिस नंबर से फोन आया था पुलिस उसे खंगालने में जुटी हुई है।

स्कूल में बम होने की सूचना पर तुरंत ही पुलिस हरकत में आई और डॉग स्क्वॉयड टीम ने वहां पहुंचकर जगह-जगह तलाशी शुरू की। बताया जाता है कि इस दौरान शहर के चार और कॉन्वेंट स्कूलों में भी बम होने का फोन आया। जब इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उसमें हड़कम्प मच गया। हर स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कहीं भी कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नजर नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने स्कूलों में बम होने की खबर देने वाले फोन नंबर की जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह फोन कहां से आया और किसने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!