आगरालीक्स…(18 December 2021 Agra News) आगरा में अंतिम संस्कार से पहले शव को पुलिस ने लिया कब्जे में. मृतक की पत्नी ने उठाए मौत पर सवाल. किया हंगामा
आगरा में अंतिम संस्कार से पहले पत्नी द्वारा किया गया हंगामा और मौत के सवाल उठाने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामला आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार का है. पुलिसके अनुसार यहां रहने वाले 40 वर्षीय विनय कुमार की मौत हो गई थी. विनय की पत्नी पिछले चार साल से अपने मायके में रह रही थी. इनके दो बच्चे हैं. विनय का पानी का प्लांट है. बताया जाता है कि विनय की मौत हो जाने के बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने के लिए जा रहे थे. इस पर उसकी पत्नी वहां पहुंच गई. उसके साथ आए उसके परिजन भी थे. हंगामा होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.