आगरालीक्स…. (Agra News 5th October )आगरा में सपाईयों पुलिस ने लाठी फटाकर कर खदेड़ा, सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर पुलिस के डंडे से शरीर पर बने लाल निशान दिखा रहे सपा नेता, जानें पूरा मामला.
आगरा में मंगलवार को डीवीवीएनएल कार्यालय पर सपा ने प्रदर्शन किया, बिजली की दर कम करने के साथ ही नलकूूूप पर लगी जीएसटी माफ हो। किसानों को 20 घंटे बिजली दी जाए। घरेलू और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों। किसानों के नलकूप पर बढ़ाए गए रुपये वापस लिए जाएं। इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता डीवीवीएनएल मुख्यालय के गेट पर चढ़ गए। नारेबाजी करने लगे, बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस फोर्स ने सपा को गेट से उतरने के लिए कहा।

लाठी फटकार कर सपा नेताओं को खदेड़ा
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं पर लाठी फट कार कर खदेड़ दिया, कुछ सपा नेता नारेबाजी करने लगे और गेट से नहीं हटे, उन्हें लाठियां मार का खदेड़ा। सपा नेताओं का आरोप है कि किसानों की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया और प्रदर्शन करने से रोका

सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे पुलिस के डंडे के निशान
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सपा नेता घर पहुंचे, इसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के डंडे से शरीर पर बने लाल निशान के फोटो और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया। कई नेताओं ने अपने पफोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं।

सपा महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान रईस उद्दीन कुरैशी (प्रिन्स) ने कहा यह किसान विरोधी सरकार है कल किसानों को गाड़ी से कुचला उसके ख़िलाफ़ हमने विरोध किया तो हमें गिरफ़्तार कर लिया और आज किसानों की बिजली समस्या को लेकर हमने महाघेराव किया तो हम पर लाठियाँ मारी गयी बंदूक़ की बट्टों से मारा गया यह तानाशाही सरकार अब हमारी जान भी ले सकती है।