आगरालीक्स ..(Agra News 5th July)आगरा के युवा उद्यमियों ने कोरोना काल के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और रोजगार देने के लिए पॉलीविनायल इंडस्ट्री शुरू की है। इसमें प्लास्टिक पाइप बनाए जाएंगे, आगरा से देश भर में प्लास्टिक पाइप की बिक्री की जाएगी।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के पास खंदौली में युवा उद्यमियों ने पॉलीविनायल इंडस्ट्री की लांचिंग की , शुभारंभ एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा। कोरोना की दूसरी लहर में जब अर्थव्यवस्था डगमगा रही है, ऐसे में युवा उद्यमियों ने पॉलीविनायल इंडस्ट्री शुरू कर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर दिए हैं।
तैयार किए जाएंगे पाइप
पॉलीविनायल इंडस्ट्री में प्लास्टिक के पाइप तैयार किए जाएंगे, यह पूरी तरह से कस्टमाइज होंगे। इंडस्ट्री और खेती की मांग के अनुसार पाइप तैयार किए जाएंगे। पॉलीविनायल इंडस्ट्री में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, प्रोडक्शन की क्षमता भी अधिक है। यहां से देश भर में प्लास्टिक पाइप की सप्लाई की जाएगी।