आगरालीक्स.. वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्में बनाकर एप्स के माध्यम से दिखाने के आरोप में शिल्पा शेटटी के पति बिजनेस मैन राजकुंद्रा अरेस्ट। पुलिस का दावा मिले पर्याप्त सुबूत।
मुंबई की क्राइम ब्रांच ने बिजनेसमैन राजकुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाकर एप्स के माध्यम से दिखाने के आरोप में मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए अरेस्ट किया है। सोमवार शाम को पुलिस ने राज कुंद्रा को पूछताछ करने के बाद अरेस्ट कर लिया। मुंबई पुलिस कमिश्नर का दावा है कि उनके पास पर्याप्त सुबूत हैं।
पुलिस ने दर्ज किए दो मुकदमे
मुंबई में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं, आरोप है कि एटर्स से न्यूड फोटो शूट कराने, पोर्नोग्रापिफक मूवी बनाने और उन्हें पेड मोबाइल एप्लीकेशन पर रिलीज करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और नौ लोगों को पकडा जा चुका है।
ये है मामला
मुंबई की क्राइम ब्रांच फरवरी 2021 में वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्में बनाकर और उन्हें वीडियो एप के माध्यम से मोबाइल पर दिखाने इसके लिए पैसे लेने के मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक रैकेट को पकड लिया है, इस रैकेट से पूछताछ के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने सूरत से तनवरी हाशमी को अरेस्ट किया, उसने पूछताछ में अश्लील फिल्में अलग अलग वीडियो एप्स पर डाउनलोड करता है, सुराग मिलने के बाद पुलिस ने राजकुंद्रा की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कामत काके अरेट कर लिया। पुलिस का दावा है कि पर्याप्त सुबूत मिलने के बाद राज कुंद्रा को अरेस्ट किया गया है।
वेब सीरीज के नाम पर मुंंबई गुजरात से लेकर देश विदेश तक फैला पोर्न मूवी बनाने नेटवर्क
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया है कि वेबसीरीज के नाम पर मुंबई, गुजरात के साथ ही देश विदेश में पोर्न मूवी बनाई जा रही हैं, इन्हें अलग अलग वीडियो एप के प्लटेफार्म के माध्यम से पैसे लेकर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, यह एक बडा रैकेट है।