आगरालीक्स.. आगरा में पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर की मांग बढ गई है, 630 रुपये में उपलब्ध है, जानें घर पर पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर क्यों है जरूरी।
कोरोना संक्रमित होने पर खून में आक्सीजन का स्तर 95 से कम होने पर तुरंत भर्ती करने के लिए कहा जा रहा है, ऐसे में मरीज को घर से अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड रही है। इसके लिए आप अपने घर पर भी पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर रख सकते हैं। वहीं, अस्थमा, सीओपीडी और सांस की बीमारी से पीडित मरीजों को अटैक पडने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पडता है। आक्सीजन सिलिंडर से इन मरीजों को भी अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है। आगरा में पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर की मांग बढ गई है। यह आगरा के मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध है।
पानी की बोतल जैसा है पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर
एप्सो लैब के संचालक ने बताया कि पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर पानी की बोतल के आकार का है। इसे आप घर पर रख सकते हैं, इसे लगाना भी आसान है। शरीर में आक्सीजन का स्तर कम होने पर पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर लगा सकते हैं, इसे मरीज भी खुद अपने हाथ से लगा सकता है। आगरा के अधिकांश मेडिकल स्टोर पर यह सिलिंडर उपलब्ध है। पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर के कई वैरीएंट उपलब्ध हैं, एमआरपी 630 रुपये है।
आक्सीजन सिलिंडर की जानकारी के लिए क्लिक करें www.air6.in और टोल फ्री नंबर 18002587572 पर संपर्क कर सकते हैं