आगरालीक्स….(Agra News 19th October). आगरा में जाम से बड़ी समस्या सड़क में गड्ढे, है कोई सड़क जहां गड्ढे न हों। बारिश के बाद बिगड़े हालात, गिरते गिरते बचे लोग, गड्ढों ने शरीर में कर दिया दर्द।
आगरा में बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं, शहर की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे हैं, इससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बाइक, स्कूटी गड्ढे में स्लिप कर रही हैं, सड़क पर बाइक, स्कूटी और कार चलाना मुश्किल हो रहा है।
40 की स्पीड से ही चल पा रहे वाहन
सड़क पर हुए गड्ढों से वाहन अधिकतम 40 की स्पीड से ही चल पा रहे हैं। रेस देते ही सड़क पर गड्ढे दिखाई दे जाते हैं, इसलिए ब्रेक लगाना पड़ रहा है। बाइक और स्कूटी चलाने में सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। सड़क के बीचों बीच गड्ढे हो गए हैं। इससे हादसे हो रहे हैं।
हाई वे का सर्विस रोड़ सबसे खराब
बारिश के बाद सबसे ज्यादा समस्या हाईवे पर हो रही है। हाईवे पर आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके चलते सर्विस रोड से वाहन निकल रहे हैं, सर्विस रोड की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सर्विस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां से बाइक, स्कूटी और कार निकालने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

पूरा शरीर कर रहा दर्द
नियमित 5 से 10 किलोमीटर बाइक, स्कूटी और कार चलाने पर लोगों के हाथ पैर दर्द कर रहे हैं। घर पहुंचते ही पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। सड़क में गड्ढे होने से दर्द की समस्या बढ़ रही है।