प्रयागराजलीक्स …Pragraj News : महाकुंभ में भीड़ बढ़ने पर, मेला क्षेत्र में प्रशासनिक और चिकित्सकीय वाहनों को छोड़ अन्य सभी वाहनों पर रोक, बाहरी वाहनों के लिए 36 पार्किंग ( Pragraj News : No Vehicle Zone in Mahakumbh Mela, 36 parkings for outsiders vehicle#pragraj )
माघी पूर्णिमा का स्नान 12 फरवरी को है, इससे पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है इससे प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर चारों तरफ 5 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश करने से भी हालात बिगड़ रहे हैं। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
आज रात आठ बजे से मेला क्षेत्र में सभी वाहनों पर प्रतिबंध
सोमवार रात आठ बजे से मेला क्षेत्र में प्रशासनिक और चिकित्सकीय वाहनों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों पर रोक लगा दी है, यह रोक 13 फरवरी तक लागू रहेगी। कोई भी वाहन मेला क्षेत्र में नहीं जा सकेगा।
शहर के चारों तरफ बनाई गईं 36 पार्किंग
जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन
1- चीनी मिल पार्किंग
2- पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड
3- समयामाई मंदिर कछार पार्किंग
4- बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क होगा।
(श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे)
वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन
1- महुआ बाग थाना झूंसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
2- सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन
3- नागेश्वर मंदिर पार्किंग
4- ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग
5- शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग में पार्क होंगे।
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन
1- देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
2- टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख
3- ओमेक्स सिटी पार्किंग
4- गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
(उपरोक्त पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।)
रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन
1- नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार
2- एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी
3- महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग
4- मीरखपुर कछार पार्किंग में पार्क कराया जाएगा