नईदिल्लीलीक्स.. स्वतंत्रता सेनानी एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती देशभर में धूमधाम से मनी। राष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि। सिक्का व डाक टिकट जारी।
150वीं जयंती पर सालभर चलेंगे उत्सव
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक संदेश में कहा, सभी देशवासियों को मैं जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देती हूं। हम सब, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साल भर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि 18वीं सदी से ही, जनजातीय समाज ने, ब्रिटिश हुक़ूमत के अन्याय का संगठित विरोध किया था।
बिहार के जुमई में पीएम मोदी समारोह में शामिल हुए
पीएम मोदी शुक्रवार को बिहार के जमुई पहुंचे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत की और जनजातीय गौरव दिवस पर एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण किया।