Saturday , 6 December 2025
Home आगरा Prices of edible oils will decrease before the festival, know here#agranews
आगराबिजनेस

Prices of edible oils will decrease before the festival, know here#agranews

आगरालीक्स…(11 September 2021 News) त्योहार से पहले घटेंगे खाद्य तेलों के दाम. सरकार ने आयात पर लगने वाली बेस इंपोर्ट ड्यूटी घटाई

इंपोर्ट ड्यूटी घटाई
आसमान छूते खाद्य तेलों की कीमतें जल्द ही नीचे आएंगी. त्योहार से पहले रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेलों के दाम घट सकते हैं. इसका कारण सरकार द्वारा खानों के तेल जैसे पाम आयल, सोया आयल और सनफ्लावर आयल के आयात पर लगने वाली बेस इंपोर्ट ड्यूटी का घटाना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रूड पाम ऑयल पर जहां 10 फीसदी आयात शुल्क लगता था वह अब 2.5 फीसदी हो गया है. इसी तरह क्रूड सोया ऑयल व सन फ्लावर ऑयल पर बेस इंपोर्ट टैक्स पहले 7.5 फीसदी था जो कि अब 2.5 फीसदी हो गया है. वहीं रिफाइंड ग्रेड के आयला पर भी बेस आयात शुल्क 37.5 फीसदी से 32.5 फीसदी हो गया है.

कीमतों में आएगी कमी
सरकार के इस कदम से आसमान छूते खाद्य तेलों के दामों में कमी आ सकती है. लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है. सरकार का मानना है कि इससे खपत को भी बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि भारत वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक है.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!