आगरालीक्स ..राम जन्म भूमि मंदिर का भूमि पूजन पांच अगस्त को है, इससे पहले पुजारी और सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
अयोध्या में पांच अगस्त को राम जन्म भूमि मंदिर के लिए भूमि पूजन होगा, तीन अगस्त से धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएंगे। इससे पहले अयोध्या के राम जन्म भूमि मंदिर के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पुजारी प्रदीप दास राम जन्म भूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। इसके साथ ही सुरक्षा में लगे 14 से 16 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पुजारी प्रदीप दास और पुलिस कर्मियों को आइसोलेट किया गया है।