आगरालीक्स… आगरा के डॉ आंबेडकर विवि के नोडल केंद्र से पेपर लीक होने पर परीक्षा स्थगित कर दी थी, पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और कंप्यूटर आपरेटर को जेल भेज दिया है।
आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षाएं चल रही हैं, 13 मार्च को ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज टूंडला में विवि की टीम ने छापा मारा था, यह नोडल केंद्र है और कॉलेजों में विवि के पेपर भेजे जाते थे, टीम को पेपर कम मिले। पेपर लीक करने के मामले में ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज टूंडला के प्राचार्य प्राचार्य बहादुर सिंह, लिपिक वीरेंद्रपाल सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इमरान रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्राचार्य और कंप्यूटर आपरेटर भेजा जेल
इस मामले में पुलिस ने प्राचार्य और कंप्यूटर आपरेटर को अरेस्ट कर लिया था, इन दोनों को जेल भेज दिया है।
चार युवकों को भी गिरफ्तार किया
विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में पुलिस ने लीक हुए पेपर को बेचने वाले चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक फ़िरोजाबाद के रहने वाले हैं। इनके नाम उज्जवल गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता, प्रखर गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी सुहाग नगर, विकास कुशवाहा पुत्र अमर सिंह कुशवाह निवासी मालवीय नगर, गुलशन पुत्र रामबाबू निवासी संतनगर, थाना दक्षिण, हैं।