आगरालीक्स…आगरा में रोडवेज बसों के रंग में डिजाइन होकर दौड़ रहीं प्राइवेट बसें. परिवहन निगम को लगा रहे चूना…दो बस सीज.
दो बसें की सीज
आगरा में प्राइवेट बसें रोडवेज बसों के रंग में डिजाइन होकर दौड़ रही हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बसों के खिलाफ कार्रवाई की. बता दें कि आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्राइवेट बस संचालकों से यूपी रोडवेज से लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. यह डग्गामार बसें बिना रूट परमिट के मार्ग पर निरंतर दौड़ रही हैं. एनएच 2 पर हरियाणा रोड़वेज की डिजाइन का पेंट कर प्राइवेट बस संचालकों की बस फर्राटा भर रही थीं. क्षेत्रीय प्रबंधक ने जब इसकी जाकनारी होने पर चेकिंग की तो ये बात सामने आई. इस पर इन प्राइवेट बसों को कोसी में रोक लिया गया और दो बसों को सीज किया गया है.

कोरोना के चलते दौड़ रहे प्राइवेट वाहन
मनोज कुमार पुंडीर के अनुसार दिल्ली, फिरोजाबाद, तांतपुर, बाह मार्ग पर निजी प्राइवेट कंपनियों के फर्ज़ी वाहन कोरोना के चलते सड़कों पर दौड़ रहे हैं. इन प्राइवेट वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. अगर प्राइवेट बस चालक रोडवेज बसों की डिजाइन बनाकर दौड़ रही हैं तो उन्हें तुरंत सीज किया जाएगा. क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि निजी वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा।
