Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Program of Kamal Sthapna and Vedi Pratistha festival in Jain temple Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Program of Kamal Sthapna and Vedi Pratistha festival in Jain temple Agra…#agranews

338

आगरालीक्स…आगरा के नाई की मंडी जैन मंदिर में कमल स्थापना एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ कार्यक्रम.

मुनिश्री का हुआ मंगव विहार
बुधवार को श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर कटरा इतवारी खां नाई की मंडी में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य अर्हं मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार कमल स्थापना एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु कचौड़ा बाजार बेलनगंज से प्रातः 7:00 बजे कटरा इतवारी खां नाई की मंडी के लिए हुआ. मुनि श्री ससंघ का मंगल विहार जैन धर्मशाला कचौडा बाजार से दरेसी,रावतपाड़ा,फुवारा बाजार, सिंधी बाजार,हेल्प आगरा होते हुए मोती कटरा हनुमान चौराहा स्थित जैन मंदिर के दर्शन करते हुए श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर कटरा इतवारी खां नाई की मंडी में मुनि श्री ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ. जहां भक्तों ने पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की. मुनि श्री ससंघ के मंदिर पहुंचने पर चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन हुआ.

धर्म की राह पर चलने का दिया संदेश
इसके पश्चात धर्मसभा में मुनि श्री चंद्रसागर जी महाराज ने प्रकाश डालते हुए सभी श्रावकों को धर्म की राह पर चलते हुए एक जुट रहने का संदेश दिया. मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया व इसके बाद विधानचार्य नितिन के निर्देशन में मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु को निर्मल मौठया एवं वीरेंद्र मौठया के परिवार द्वारा कमलासन में वेदियो को स्थापित किया गया. दूसरी भगवान नेमिनाथ को इन्द्रचंद जैन, मुन्नालाल, रमेश चंद्र रांवका परिवार द्वारा कमलासन पर वेदीयों को स्थापित किया गया. तीसरे भगवान शांतिनाथ को नेमीचंद जैन एवं विमल कुमार बैनाड़ा परिवार द्वारा कमलासन पर वेदियो को स्थापित किया गया. इस दौरान भक्तजनों की भावना श्री जी की भक्ति के लिए देखते ही बन रही थी. कमलासन पर वेदी विराजमान होने के बाद विधानचार्य नितिन भैया के द्वारा विश्व शांति महायज्ञ में सभी भक्तों ने हवन में आहुति देखकर कार्यक्रम को संपन्न किया.

श्री जी की हुई मंगल आरती
कमल स्थापना एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव समापन के बाद श्री जी की मंगल आरती की गई. इस कार्यक्रम में बेलनगंज,सेक्टर7 बोदला छीपीटोला,नॉर्थ ईदगाह,ओल्ड ईदगाह कॉलोनी एव आगरा के समस्त शैली के लोग ने इस कार्यक्रम में आकर धर्मलाभ लिया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार नाई की मंडी से नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर के दर्शन करते हुए ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के लिए हुआ. इस अवसर पर मंदिर के मंत्री सुरेंद्र बैनाड़ा,राजेश सेठी,प्रमोद रांवका,शोभित बोहरा,राजेश बैनाड़ा,मदनलाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा,पन्नालाल बैनाडा,रचित बैनाड़ा,नरेंद्र कासलीवाल,निर्मल बैनाड़ा, अनिल मौठया,सिद्धार्थ बैनाड़ा, विभू बैनाड़ा,मीडिया प्रभारी शुभम कासलीवाल बीना बैनाड़ा, लज्जा कासलीवाल,उषा मौठया, उमा मौठया,पुष्पा कासलीवाल, सुनीता रांवका,संध्या कासलीवाल पायल कासलीवाल,नीलू बोहरा, राखी रांवका,सीमा बैनाड़ा,मेघना बैनाड़ा,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज कटरा इतवारी खां नाई की मंडी के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!