आगरालीक्स… आगरा में प्रोपर्टी डीलर को रिसेप्शनिस्ट के साथ छेडखानी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उस पर रिशेप्सनिस्ट ने छेडछाड और जबरन मूवी दिखाने के लिए ले जाने, विरोध करने पर गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं।
आगरा के शाह मार्केट स्थित भगवती कॉम्प्लेक्स में प्रोपर्टी डीलर का आॅपिफस है। यहां 29 जनवरी को यमुना पार की युवती ने रिसेप्शनिस्ट के पद पर ज्वाइन किया था। युवती का आरोप है कि 30 जनवरी को वह आॅपिफस पहुंची तो उसके साथ प्रोपर्टी डीलर न्यू आगरा निवासी राजीव अग्रवाल छेडछाड करने लगा। वह उस पर मूवी देखने के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो गाली गलौज कर दी। युवती ने शोर मचा दिया और किसी तरह से प्रोपर्टी डीलर के चंगुल से बचकर युवती निकल आई। इस मामले में युवती ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने मीडिया को बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रोपर्टी डीलर न्यू आगरा निवासी राजीव अग्रवाल को अरेस्ट कर लिया है।
न्यूज एंकर से छेडखानी के मामले में दो युवकों को जेल
आगरा में न्यूज एंकर से छेडखानी के मामले में दो युवकों को जेल भेज दिया है। न्यूज एंकर का मीडिया से कहना है कि लडकियों के साथ छेडछाड और कमेंट की घटना आम हैं लेकिन ये लोग दुस्साहस दिखा रहे थे। इन्हें सबक सिखाने के लिए फेसबुक पर पोस्ट डाली, इसके बाद कमेंट आने लगे, दोनों आरोपी जेल पहुंच चुके हैं। इसके लिए सभी ने सहयोग किया।
25 जनवरी को आगरा के कमला नगर निवासी युवती अपने घर लौट रही थी, भगवान टॉकीज के पास स्कूटी सवार युवक उसके साथ छेडछाड करने लगे। युवती ने अपने मोबाइल से उनके फोटो लिए, वूमेन हेल्प लाइन पर फोन किया लेकिन मदद नहीं मिली, यह मामला फेसबुक पर शेयर किया। 29 जनवरी को फेसबुक पोस्ट टिवीट करते ही पुलिस हरकत में आ गर्इ। दो घंटे बाद ही युवती से छेडखानी करने वाले दोनों युवक अरेस्ट कर लिए गए।
अरेस्ट कर भेजा जेल
हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद युवती से छेडखानी करने के आरोपी उबेद पुत्र अमान निवासी कोतवाली आगरा और सादाब पुत्र मुकसुउददीन निवासी फुलटटी कोतवाली को अरेस्ट कर लिया है। इसमें से सादाब बीएचएमएस का कोर्स कर रहा है। उबेद एमआर का जॉब करता है। इन दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।