आगरालीक्स.. आगरा में प्रोपर्टी डीलर की दिनदहाडे बाइक पर आए शूटरों ने हत्या की थी, हरेश पचैरी हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।
आगरा के सदर में रहने वाले प्रापर्टी डीलर हरेश पचौरी की 19 दिसंबर को राजपुर चुंगी बाजार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी में बाइक सवार युवक गोली मारते हुए दिखाई दिए थे, एक सीसीटीवी कैमरे में शूटरों की पहचान हो गई, पुलिस की तलाश में दबिश दे रही है। प्रापर्टी डीलर की हत्या के पीछे जमीनों के धंधे में बर्चस्व की जंग मानी जा रही है। हरेश पचौरी लंबे समय से जमीन की खरीद. फरोख्त का काम करते थे। शूटरों को सुपारी देकर हरेश पचैरी की हत्या कराई गई।