यूपीलीक्स…. आगरा सहित यूपी में औद्योगिक ईकाईयों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और कार्यालयों में अलग अलग शिफ्ट में होगा काम, श्रम विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय, जारी किए जाएंगे दिशा निर्देश। ( Proposal of Work from home for two days in week in UP, Work in shift in offices )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के साथ ही तेल के संकट को देखते हुए यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। संभावित आर्थिक असर और रोजगार के संकट को देखते हुए शुक्रवार को श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, इसमें प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमकेएस सुंदरम सहित अन्य अधिकारियों ने वर्चुअली हिस्सा लिया।
सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम
बैठक में उद्योगों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देने के लिए बड़े संस्थानों और औद्योगिक ईकाईयों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम करने की एडवाइजरी जारी करने पर विचार किया गया, जिससे वाहनों का सीमित इस्तेमाल हो सके, साथ ही सार्वजनिक वाहनों का लोग आने जाने में इस्तेमाल करें इसके लिए कार्यालयों में अलग अलग शिफ्ट में काम करने पर भी विचार किया गया।