Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Proposal to Rename Firozabad as Chandranagar, Ex MLA, Late Jagan Prasad Garg demand to Rename Agra as Agravan #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Proposal to Rename Firozabad as Chandranagar, Ex MLA, Late Jagan Prasad Garg demand to Rename Agra as Agravan #agranews

139

आगरालीक्स.(Firozabad News 31st July). आगरा का नाम बदलकर अग्रवन करने की मांग उठी थी तो अब फीरोजाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

आगरा का नाम बदलकर अग्रवन रखने की मांग भाजपा विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग ने की थी। इसके बाद आंबेडकर विवि के इतिहास विभाग द्वारा लोगों से भी दस्तावेज मांगे गए। वैसे आगरा के नाम को लेकर तर्क दिया था कि ब्रज मंडल में वन ही बन हैं, इसमें अग्रवन भी था, ऐसा माना जाता है कि अग्रवन से ही आगरा नाम प्र​चलित हो गया। तवारीख ए आगरा पुस्तक में आगरा का प्राचीन नाम अग्रवन होने की बात का जिर्क है। यहां महर्षि अंगिरा भी रहे, इतिहासकारों का यह भी कहना है कि आगरा का जिक्र अग्रबाण या अग्रवन के रूप में महाभारत काल में होता था। ऐसा भी कहा जाता है कि आगरा को प्राचीन काल में आर्यग्रह के नाम से जाना जाता था।
1506 में सिकंदरा लोधी ने बसाया आगरा
मुगल शासन काल में सिकंदरा लोधी ने आगरा को व्यवस्थित रूप से बसाया। 1526 से 1658 तक आगरा मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा।
फीरोजाबाद का नाम चंद्र नगर
जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पहली बोर्ड बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने फीरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्र नगर रखने की मांग की, इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
इसलिए फीरोजाबाद का नाम चंद्रनगर
फीरोजाबाद के राजा चंद्रसेन हुआ करते थे, इसलिए फीरोजाबाद का नाम चंद्रनगर था। लेकिन मुगल शासनकाल में अकबर ने फीरोजाबाद में मनसबदार फीरोजशाह को भेजा था, इसके बाद चंद्रनगर से नाम फीरोजाबाद हो गया। अब इसे बदलकर चंद्रनगर करने की मांग उठने लगी है।


Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

error: Content is protected !!