आगरालीक्स …(Agra News 7th August )आगरा में जीआईएस सर्वे की टीम घरों की फोटोग्राफी कर रही है, लोगों ने फोटोग्राफी कर रहे कर्मचारियों को पकड लिया, हंगामा हुआ।
आगरा में ताजनगरी फेज 1 में शुक्रवार को चार पांच युवक घरों की फोटोग्राफी कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें फोटोग्राफी करने से रोक दिया। आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने अभद्रता की। इसे लेकर हंगामा हुआ।
टीम कर रही सर्वे
इस मामले में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे का मीडिया से कहना है कि जीआईएस को सर्वे का काम दिया गया है, कंपनी द्वारा कर्मचारियों को आईडी कार्ड जारी किए गए हैं, कर्मचारी स्थानीय लोगों से अभद्रता करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।