आगरालीक्स.. आगरा में टिक टॉक सहित चीन के 59 एप बंद कर दिए गए हैं, केंद्र सरकार ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक की है, इस पर आगरा वासियों के रिएक्शन आने लगे हैं
चीन के एप टिक टॉक, यूसी ब्राउसर, शेयरइट सहित 59 एप पर आईटी मिनिस्ट्री ने बैन कर दिया है। इसके बाद से लोगों का रिएक्शन आने लगा है। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
टिक टॉक बनाने और देखने वालों की बडी संख्या
टिकटॉक कमाई का भी जरिया है, आगरा में टिक टॉक पर वीडियो अपलोड करने वाले और देखने वालों की बडी संख्या है, बच्चों से लेकर युवा घंटों टिकटॉक पर वीडियो देखते हैं।