आगरालीक्स.. आगरा के पब्लिकेशन हाउस के मालिक पति पत्नी के खिलाफ उनके भाई की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
आगरा के थाना न्यू आगरा में लाजपत कुंज सिविल लाइंस निवासी रूपा बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि आगरा मथुरा हाईवे पर पति संजय, जेठ राजीव बंसल और जेठानी मेघा के नाम 1745 वर्ग गज की संयुक्त संपित्त है। दोनों के अलग अलग पब्लिकेशन हाउस हैं, 13 साल पहले सहमति बनी, इसके बाद प्रथम तल पर रूपा और संजय बंसल का कब्जा है, दूसरी मंजिल पर राजीव और उनकी पत्नी मेघा रहते हैं।
मारपीट के लगाए आरोप
तहरीर पर अरोप लगाए हैं कि 17 अक्टूबर की रात 2 बजे राजीव उनकी पत्नी और अन्य लोग रूपा बंसल के हिस्से में लगी ग्रिल को तोड रहे थे, सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोका तो बंधक बना लिया, रूपा उनके पति संजय, बेटी रिया और पंकज अग्रवाल के साथ मारपीट की। एसएसआई विजय सिंह का मीडिया से कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कांसेप्ट फोटो