आगरालीक्स…(24 June 2021 Agra News) पति की दुकान पर पहुंची पत्नी. उतारी चप्पल और सरेआम करने लगी पिटाई. जानें क्या है मामला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का मामला
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे में गुरुवार दोपहर को नगर पालिका के सामने जनसेवा केंद्र पर अपने साथ कई महिलाओं को लेकर पहुंची एक महिला ने अचानक चप्पल उतारकर जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक की पिटाई करना शुरू कर दिया. सेवा केंद्र पर मौजूद युवक का भाई भी उसे बचाने आया तो महिलाओं ने उसे भी पीट डाला. देखते ही देखते वहां लोगों का मजमा लग गया. दरअसल मामला पति—पत्नी का है. जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक का नाम बृजमोहन है. चप्पल से उसकी पिटाई करने वाली महिला उसकी पत्नी घिरजेश है.
ये है मामला
दरअसल मामला पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद और पति की दूसरी शादी को लेकर है. ब्रजमोहन का अपनी पत्नी घिरेजेश से आठ साल से विवाद चल रहा है. पत्नी ने पति के खिलाफ भरण पोषण का मुकदमा कोर्ट भी भी दर्ज करा रखा है. बताया जाता है कि पत्नी घिरजेश को मालूम पड़ा कि लॉकडाउन के दौरान बृजमोहन ने अपनी पत्नी के होते हुए दूसरी शादीकर ली है. इस पर गुरुवार दोपहर को एक जे घिरजेश अपने भाई, भाभी व चार अन्य लोगों के साथ इसकी दुकान पर जा पहुंची और ब्रजमोहन की चप्पल से पिटाई करना शुरू कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस पति पत्नी व अन्य दो लोगों को थाने ले आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.