आगरालीक्स…(24 June 2021 Agra News) आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपना 114वां स्थापना दिवस मनाया
पंजाब एंड सिंध बैंक ने आज अपना 114वां स्थापना दिवस अपनी ब्रांच गुरुद्वारा गुरु का ताल पर बड़ी खुशी के साथ मनाया. इसमें सर्वप्रथम गुरु महाराज के चरणो में सभी पंजाब एंड सिंध बैंक के लोगों के लिए अरदास की गई. मुख्य प्रबंधक अरविंद कुमार ने मुख्य अतिथि बाबा प्रीतम सिंह को शॉल ओढ़ाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर मुख्य प्रबंधक अरविंद कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक अतुल कुमार, मुकेश कुमार निगम दलजीत सिंह सेतिया, भूपेंद्र सिंह सेठी, उपेंद्र सिंह लवली, अमरपाल सिंह, वीर महेंद्र सिंह सुखमनी सेवा सभा, बंटी ग्रोवर, बॉबी वालिया आद मौजूद रहे.
