आगरालीक्स…. किसान आंदोलन के दौरान लाल किला हिंसा में आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो ट्रक में जा घुसी, सड़क हादसे में एक्टर दीप सिद्धू की मौत।
पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू अपनी मंगेतर रीना राय के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। मंगलवार रात को हरियाणा के सोनीपत में कुंडली पलवल मानेसर मार्ग यानी केएमपी पर स्कॉर्पियो स्टेशनरी से भरे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो से पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और उनकी मंगेतर को बाहर निकला। हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई, उनकी मंगेतर घायल हैं।
किसान आंदोलन के दौरान लाल किला पर फहराया था धार्मिक झंडा
पिछले साल किसान आंदौलन के दौरान लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने पर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू चर्चा में आए थे उन पर लाल किला हिंसा के भी आरोप लगे थे।