आगरालीक्स.. आगरा के जूता निर्यातकों की संस्था एफमैक के 14 वीं बार पूरन डावर अध्यक्ष चुने गए हैं। वे 2008 से एफमैक के अध्यक्ष हैं।
आगरा में सोमवार रात को होटल होली डे इन में आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर एंड एसोसिएटचैंबर एफमैक की वार्षिक बैठक हुई। इसमें एफमैक के अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध पूरन डावर को चुना गया। जबकि राजीव वासन महासचिव और श्याम बंसल कोषाध्यक्ष चुने गए।
2008 से अध्यक्ष हैं पूरन डावर
एफमैक के अध्यक्ष चुने गए पूरन डावर इस पद पर 2008 से हैं। हर साल चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरन डावर ने किसी अन्य को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के लिए कहा था लेकिन सभी ने एकमत से पूरन डावर को ही अध्यक्ष चुन लिया।