Saturday , 20 June 2026
Home बिगलीक्स PWD Thekedar house looted in Agra
बिगलीक्स

PWD Thekedar house looted in Agra

152

the
आगरालीक्स आगरा में दिनदहाडे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बंधक बनाकर की लूटपाट, ठेकेदार को म्रत समझकर कैश और ज्वैलरी लूट कर बदमाश फरार हो गए। इस घटना से दहशत है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आगरा के जगदीशपुरा स्थित कलवारी में पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार गंगा प्रसाद रहते हैं। गुरुवार को बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसते ही बदमाशों ने गंगा प्रसाद और उनके परिजनों पर तमंचे तान दिया, उनकी पिटाई की, गंगा प्रसाद के सिर में ताबडतोड वार किए। इससे वे बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूट की, कमरों में रखे सामान को अस्त व्यस्त कर दिया और अलमारी का ताला तोडकर कैश और ज्वैलरी निकाल ली। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश लूटपाट करते रहे। लूटपाट करने के बाद ज्वैलरी और करीब एक लाख रुपये कैश लेकर बदमाश फरार हो गए।
loo15 लाख में हत्या की सुपारी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बदमाश लूटपाट करते समय कह रहे थे कि गंगा प्रसाद की हत्या करनी है। उन्हें मारने के लिए 15 लाख की सुपारी दी गर्इ् है, इसके बाद बदमाशों ने पहले गंगा प्रसाद के साथ मारपीट की, उनकी हत्या करने के लिए सिर पर ताबडतोड वार किए, उन्होंने कुछ देर तक बदमाशों का सामाना किया, इसके बाद बेहोश हो गए। उन्हें कमरे में बांध कर डाल दिया और बदमाशों ने लूटपाट की।
संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद जगह जगह चेकिंग की जा रही है। वहीं, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। आखिर कौन गंगा प्रसाद की हत्या कराना चाहता था, पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। जिन लोगों से उनकी रंजिश है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, दिनदहाडे हुई घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वे इस घटना से दहशत में हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

error: Content is protected !!