Monday , 20 April 2026
Home आगरा Q- Switch laser Machine at Dr. Ishita’s Devine Skin Clinic Agra #agra
आगराबिगलीक्स

Q- Switch laser Machine at Dr. Ishita’s Devine Skin Clinic Agra #agra

142

आगरालीक्स.. आगरा में परमानेंट टैटू, काले धब्बे, जन्मजात और चोट के निशान, झाईयां लेजर से हटवा सकते हैं। आगरा में पहली बार डॉ. इशिताज डिवाइन स्किन क्लीनिक पर क्यू स्विच्ड लेजर मशीन लांच की गई है, इससे परमानेंट टैटू, काले धब्बे, जन्मजात या चोट के निशान, झाईयां आदि आसानी से हट जाती हैं

यकीनन टैटू बनवाना ट्रेंडी है, यह टैटू अस्थाई या स्थाई बनवाए जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि टैटू बनवाने के बाद हमें पसंद नहीं आता और कई बार इसके डिजाइन से दिल भर जाता है। ऐसे में कई लोग इसे हटावाना भी चाहते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो टैटू सोच समझकर ही बनवाना या हटवाना चाहिए।


त्वचा एवं सौंदर्य उपचार को लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दष्टि से डॉ. इशिताज डिवाइन स्किन क्लीनिक ने आगरा में पहली बार नवीनतम क्यू स्चिच्ड लेजर मशीन लांच की है। क्लीनिक कीं निदेशक, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. इशिता राका पंडित ने बताया कि क्लीनिक पर लेजर हेयर रिमूवल, एक्मे स्कार लेजर, टोमा माक्र्स, पीआरपी, बोटॉक्स, फिलर्स, थ्रेड्स, हाइडोफेशियल, फोटो फेशियल और अन्य तरह का मेडिफेशियल उपचार पहले से होता आ रहा है लेकिन अब आगरा में पहली बार उनके क्लीनिक पर यह आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक वाली क्यू स्विच्ड लेजर मशीन लांच की गई है। इसकी मदद से शरीर पर किसी भी तरह का कालपान, काले धब्बे या निशान, अनचाहा स्थाई या अस्थाई टैटू, झाईयां, एक्मे पिग्मेंटेशन, ओपन पोर्स, फाइन लाइन्स, स्किन टाइटनिंग, स्किन रिजुवनेशन या शरीर के किसी भी हिस्से में कैसे भी निशान का उपचार और बेहतर ढंग से किया जा सकता है। अब तक इस तरह का उपचार दिल्ली, मुंबई सहित बड़े शहरों में ही उपलब्ध था लेकिन अब आगरा में पहली बार डॉ. इशिताज डिवाइन स्किन क्लीनिक पर आगरा में ही लोगों को यह उपचार आसानी से उपलब्ध होगा।

क्या है क्यू स्विच्ड ​लेजर तकनीक ?

डॉ. इशिता ने बताया कि क्यू स्चिच्ड लेजर एक माइक्रोडायलिसिस तकनीक है जो प्रकाश की एक उच्च तीव्रता वाली स्पंदित किरण बनाती है। यह जो उर्जा उत्पन्न करती है वह शक्तिहीन होते हुए भी काले या पिग्मेंटेशन धब्बों को दूर करने में सक्षम होती है। खास बात यह है कि यह एकदम हानिरहित है, शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाती।

र कोई चाहता है टोन्ड, स्मूद, ग्लोइंग त्वचा

डॉ. इशिता ने बताया कि टोन्ड, स्मूद, ग्लोइंग त्वचा हर किसी की ख्वाहित होती है। लेकिन किसी भी तरह के सौंदर्य प्रसाधन को उपयोग करने से पूर्व आपको सही गलत की परख होनी चाहिए। इसीलिए स्किन स्पेशियलिस्ट होते हैं। दुर्भाग्यूपर्ण है कि हम अच्छी स्किन और सुंदर दिखने की चाह तो रखते हैं लेकिन कोई परेशानी होने पर घरेलू उपचार को तवज्जो देते हैं या किसी की भी सलाह मान लेते हैं। शरीर में किसी अन्य रोग की तरह ही हमारी स्किन से जुड़ी कोई बीमारी होने पर भी हमें एक्सपर्ट के पास जाना चाहिए। डर्मेटोलॉजिस्ट, कॉस्मेटोलॉजिस्ट हमें हमारी त्वचा के अनुसार सलाह और दवाएं देते हैं। दाग, धब्बे, चिकन पॉक्स के निशान, कटने—जलने या चोट के निशान, स्कार या महिलाओं में प्रेग्नेंसी के बाद के स्ट्रेच मार्क्स, त्वचा का कालापन, स्टिच, तिल या मस्सा सभी उपचार योग्य हैं, बस हमें स्पे​शलिस्ट की जानकारी होनी चाहिए।

कैसे करें संपर्क

डॉ. इशिता के अनुसार डॉ. इशिताज डिवाइन स्किन क्लीनिक देहली गेट स्थि​त शांति मधुवन प्लाजा के तृतीय तल पर स्थित है। डॉ. इशिता से परामर्श के लिए क्लीनिक के नंबर 0562—4065456 और 8287139498 पवर संपर्क किया जा सकता है। ओपीडी का समय सुबह 11 से शााम 07 बजे और रविवार के दिन सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!