आगरालीक्स… आगरा विकास प्राधिकरण के नए वीसी ने कार्यभार संभाल लिया है, 2008 बैच के आईएएस राधेश्याम मिश्रा को एडीए वीसी नियुक्ति किया गया था। शनिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूलरूप से सुल्तानपुर के रहने वाले एडीए वीसी राधेश्याम मिश्रा ने कहा कि अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाया जाएगा, इसके लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अवैध निर्माण को सील किया जाएगा।