मथुरालीक्स …इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र के साथ कुकर्म, मुकदमा दर्ज।
मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक (सीएस) प्रथम वर्ष ने अपने सीनियर छात्रों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रैगिंग की, खर्चे के लिए रुपये मांगे, मारपीट कराने के साथ गाली गलौज की।
11 अगस्त को किया कुकर्म
बीटैक प्रथम वर्ष के छात्र ने आरोप लगाया है कि उसे बी फार्मा बिल्डिंग में ले जाकर सीनियर छात्र ने कुकर्म किया। इसकी शिकायत कॉलेज के डायरेक्टर से मौखिक रूप से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली, मथुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।