आगरालीक्स …आगरा कैंट स्टेशन पर रेल ढाबा खुल गया है, इसमें 15 रुपये में खाना और 5 रुपये में चाय मिलेगी। वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए एक बच्ची से ढाबे का शुभारंभ कराया गया।
आगरा के कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को रेल ढाबे का शुभारंभ यात्रा कर रही एक बच्ची से कराया गया, रेल ढाबे के शुभारंभ के लिए वीआईपी को आमंत्रित नहींं किया गया। मैनेजर रिंकू ने बताया कि रेल ढाबे में नार्थ इंडिया से लेकर चाट वाले और केएफसी का चिकन मिल सकेगा। ढाबे में सुविधाएं भी बढाई गई हैं।
जनता खाना और चाय
रेल ढाबे में जनता खाना 15 रुपये और चाय पांच रुपये में मिलेगी, यहां आम आदमी बैठ कर खाना खा सकेंगे।
