आगरालीक्स…(9 July 2021 Agra News) आगरा में फिर होगी बारिश, बीती रात भी पड़ी थी राहत की बूंदें. तापमान घटा है, लेकिन उसमभरी गर्मी कर रही बेचैन. शुक्रवार को इतना रहा तापमान
40 डिग्री से नीचे रहा तापमान
भीषण गर्मी की मार झेल रहे आगरावासियों के लिए राहत की खबर है कि आगरा में फिर से बरसात होगी. बीती रात भी दो बार राहत की बूंदें आगरा में पड़ी थी जिसका असर ये हुआ कि शुक्रवार को तापमान में कर्मी दर्ज की गई. बड़े दिनों बाद आगरा का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री नजर आया जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक था वहीं न्यूनतम तापमान भी घटकर 28.4 दर्ज किया गया.
अच्छी बारिश के आसार
इधर मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. गुरुवार—शुक्रवार की रात को भी दो बार शहर में बारिश हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना है. इससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिल सकती है.